Monday, January 22, 2024

आ. महाश्वेता राजे जी

प्रभु श्री राम की जय हो 
 हे !राम तुम्हारी रामायण जन-जन को प्यारी लगती है
 प्रभु तेरे चरित की गाथा हर युग अमर रहेगी|
 हे!राम तुम्हारी रामायण जन -जन को प्यारी लगती है...
बाल रूप धर माँ कौशिल्या प्रभु तुमने ही को धन्य किया,
 पितृ आज्ञा शिरोधार्य कर प्रभु तुमने ही वन गमन किया , 
अपने आदर्श चरित से जन- जन को राह दिखाई|
 हे !राम तुम्हारी रामायण जन जन को प्यारी लगती है
 प्रभु तेरे चरित की गाथा हर युग में अमर रहेगी |
अत्याचारी बलि का वध कर राज्य सुग्रीव को प्रभु तुमने ही दिलवाई ,
सदा अन्याय पे न्याय की जीत प्रभु तुमने ही
 करवाई |
महाभयंकर रावण का वध कर राज्य विभीषण को प्रभु तुमने ही दिलवाई ,
सदा असत्य पे सत्य की विजय प्रभु तुमने ही करवाई|
तेरे चरणों में ध्यान लगाकर ,तेरे रूप का दर्शन पाकर, नतमस्तक हम होते बारम्बार,
  हे!राम तुम्हारी रामायण जन -जन को प्यारी लगती है ...
प्रभु तेरे चरित की गाथा हर युग में अमर रहेगी|..

(अपने प्रभु श्री राम को शब्द रुपी पुष्प समर्पित है आपकी महाश्वेता )

No comments:

Post a Comment

आ. अमित पाठक शाकद्वीपी

अभिनंदन हे अवध बिहारी अभिनंदन हे अवध बिहारी, मेघवर्ण पीतांबर धारी, स्वर्ण मुकुट मुक्तन की माला, दीप्त भाल है नयन विशाला, पद पंकज...