राम नाम की धूम
*******************
राम नाम की धूम मची है गली गली,
हर भारतवासी प्रसन्न हो उठा है,
चारों तरफ फूल खिले हैं,
महक उठी है कली कली।
*****************
प्राण प्रतिष्ठा श्री राम की करेंगे,
पीले चावल लेकर चले अयोध्या नगरी,
भक्त हर कोने कोने से भारत के,
टोली टोली भक्तों से भरी पड़ी है अयोध्या की गली गली।
*******************
भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है,
गर्व कर रहा है जिस पर हर हिंदोस्तानी,
सिर ऊंचा हो उठा है विश्व में,
राम नाम की है ऐसी धूम मची।
*********************
जहां भी देखो आजकल ,
राम नाम की ही है बात चली,
मेरे राम बिराजेंगे अयोध्या,
राम नाम की है ऐसी धूम मची।
********************
चांद की रोशनी भी फीकी पड़ जायेगी,
देख अयोध्या ऐसे है सजी,
प्रभु श्री राम के दर्शन होंगे वहां,
राम नाम की है ऐसी धूम मची।
*********************
बाईस जनवरी को आ रही वो शुभ घड़ी,
प्राण प्रतिष्ठा होगी प्रभु की,
पूरा विश्व देखेगा भारत की भक्ति,
राम नाम की है ऐसी धूम मची।
*******************
आओ मिलजुल कर करें प्रयास,
अपने प्रभु की लीला है बड़ी,
बना दे बाईस जनवरी को ऐतिहासिक,
राम नाम की है ऐसी धूम मची।
*********************
स्वरचित एवम मौलिक रचना
© डॉक्टर जय महलवाल
बिलासपुर हिमाचल प्रदेश
No comments:
Post a Comment