Friday, January 19, 2024

किशोरी लाल जैन बादल जी

22 जनवरी 2024 
शीर्षक : शुभ मंगल दिवस मनाएं
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
भारत के जन जन प्राणी का,
     महा पुण्य उदय में आया है।
 राम लला की प्राण प्रतिष्ठा,
     भव्य मंदिर अवध बनाया है।।

 बरसों टेंट में श्री राम रहे,
    अब नवनिर्मित मंदिर में आएंगे।
 अलौकिक महिमा मंदिर की,   
    अब अयोध्या धाम में पाएंगे।।

 22 जनवरी 24 को,
     शुभ मंगल दिवस में आया है। 
 भारत भूमि के नगर नगर,
     शुभ संदेश सबको लाया है।।

 हम अपने नगर के मंदिर में,
    पूजा गुणगान करें प्रभु का।
 देवालय शिवालय हनु मंदिर,
    हम सब का धर्म यही सबका।।

शुभ मंगल दिवस मंदिर जाकर,
      भक्ति कर राम मय हो जाएं।
 रात्रि में घर अपने-अपने,
      दीपोत्सव दीप से ज्योति जलाएं।। 

© कवि किशोरी लाल जैन बादल
          भिंड मध्य प्रदेश

No comments:

Post a Comment

आ. अमित पाठक शाकद्वीपी

अभिनंदन हे अवध बिहारी अभिनंदन हे अवध बिहारी, मेघवर्ण पीतांबर धारी, स्वर्ण मुकुट मुक्तन की माला, दीप्त भाल है नयन विशाला, पद पंकज...