••••••••••••••••••••
आ गए अवध में राम,
हृदय सुमन खिल उठा,
नयनों से छलकी आज फिर,
बही असुवन की धारा।
पूर्ण हुई आज प्रतीक्षा की घड़ी,
खुशियों से जग झुम उठा,
राम जी के आगमन से आज,
जगत पतित पावन हो उठा।
हर घर आज बनी अयाेध्या,
घर घर मे राम विराजे है।
सदियों की प्रतीक्षा को आज,
हमने पूर्ण विराम लगा दी है।
आज पावन हुई है धरती,
राम नाम के गुंज से,
जीत हुई सत्य सनातन धर्म की,
जय बोलो रघुवीर की।
– रेणु ओझा
No comments:
Post a Comment