सादर प्रेषित 🙏
*राम क्या है ?*
~~~~~~~~~~~✍️
*राम क्या है तुम्हें मैं दिखाऊं....2*🌷
*राम क्या है तुम्हें मैं बताऊं....2*🌷
____&&&___&&&____
*राम कथा भी है राम किरदार है।*
*राम रघुकुल की मर्यादा के आधार है।।*
*राम दृष्टि भी है राम द्रष्टा भी है।*
*राम सृष्टि भी है राम स्रष्टा भी है।*।
*राम क्या है........🌷*
*राम शक्ति भी है राम भक्ति भी है।*
*राम मुक्ति भी है राम अनुरक्ति भी है।।*
*राम संगीत है राम प्रेम गीत है।*
*राम ही प्रीत है राम मनमीत है।।*
*राम क्या है.....🌷*
*राम तप भी है राम ही त्याग है।*
*राम ही वितराग है राम अनुराग है।।*
*राम सरोवर भी है राम सागर भी है।*
*राम नटवर भी है राम नागर भी है।।*
*राम क्या है........🌷*
*राम आस भी है राम विश्वास है।*
*राम भोग भी है राम ही प्यास है।।*
*राम चेतना भी राम चिंतन भी है।*
*राम नृत्य भी है राम कीर्तन भी है ।।*
*, राम क्या है.....🌷*
*राम कर्ता भी है राम ही कर्म है।*
*राम ही धर्म है राम मूल मर्म है।।*
*राम साकार है राम निरा कार है।*
*राम संसार से लगाते भव पार है।।*
*राम क्या है तुम्हें मैं दिखाऊं....2*🌷
*राम क्या है तुम्हें मैं बताऊं....2*🌷
----&&----&&---&&---
© अनिल पांचाल सेवक
No comments:
Post a Comment