चलो अयोध्या धाम.....
अयोध्या धाम सभी को पुकारे
चलो चलते हैं राम जी के द्वारे
बहुत ही सुन्दर वहां के नजारे
समय बितायें सरयू के किनारे
चलो चलकर वहां सब निहारें
राम ही तो हैं सबके तारनहार
राम जी ही करते हैं बारे न्यारे
चलो हम सब लगायें जयकारे
भव्य मंदिर हम सब ही निहारें
बिराजेंगे वहीं राम लला हमारे
दर्शन कर इस जिंदगी को तारें
राम के आदर्श जीवन में उतारें
राम तुम्हारे है और राम हमारे
राम ही हैं जगत के पालनहारे
हम सब ही हैं उसके ही सहारे
वह ही लगाते नैया को किनारे
अच्छे भाग्य हमारे और तुम्हारे
देखेंगे जो धाम के सुंदर नजारे
प्रेम से बोलो जय श्री राम सारे
हम सबका जीवन राम ही तारें
22 जनवरी को मंदिर घर द्वारे
हर एक जगह दीपक उजियारें
उत्सव ही मनायें उस दिन सारे
प्रभु राम की सब आरती उतारें
स्वरचित:- बलराम सोनी
ललितपुर-उत्तर प्रदेश
No comments:
Post a Comment