प्रभू चरित्र के वर्णन का,
कैसे मैं गुणगान करूं।
सबसे पहले प्रभू आपके ,
श्री चरणों में प्रणाम करूं।
मां सरस्वती हमारी वाणी में ,
ऐसी मृदुलता दे जाना।
भावों में मेरी शुद्धता का,
एक प्रमाण दे जाना।
बाइस जनवरी को अयोध्या में,
राम लला का राज्याभिषेक होने वाला है।
एक जनमानस का समूह ,
अयोध्या जाने वाला है।
मेरे प्यासे नैनों को भी,
सौभाग्य दर्शन के दे जाना।
हे राम आपके आगमन में,
हृदय को ही धाम बनाना है।
हर मन यहां मुक्त हो पापों से।
रावण राज्य समाप्त हो जाए।,
मेरे प्यारे भारतवर्ष में,
एक ऐसा साम्राज्य हो जाए।
हर पुरुष में राम की झांकी हो।
हर स्त्री सीता सी संस्कारी हो।
पुरुषोत्तम राम की मर्यादा पर।
राजनीति ना यहां भारी हो।
कलयुग को समाप्त कर हमें।
त्रेतायुग को लाना है।
प्रभू आपके आगमन में,
हमें धरा को धाम बनाना है।
प्रभू के काम आ जाना है।
यह जीवन है बेकार यहां ।
आज इसे साकार बनाना है ।
© आरती पांडेय ✍️
No comments:
Post a Comment