Wednesday, January 17, 2024

आ. लोकेश कौशिक जी

राम आएंगे
**********************
राम आएंगे, अयोध्या जाएंगे
बाल रूप सहलायेंगे
बड़े होकर राजा कहलायेंगे
राम राज्य का सपना सबको समझाएंगे
प्रत्येक शबरी से मिलने जाएंगे
हनुमानगढ़ी वाले को साथ ले जाएंगे
तुलसी घाट पर नहाएंगे
मनुज रूप में चतुर्भुज रूप दिखाएंगे
अयोध्या के जन-जन को रिझाएंगे
बाबरी वालों को भी अपनाएंगे
और, फिर
सबको आशीर्वाद देकर बैकुंठ लौट जाएंगे
लेकिन
अपने बाल रूप को वहीं छोड़ जाएंगे
अपने भक्तों के लिए
22 जनवरी से पहले नहीं जाएंगे।

© लोकेश कौशिक
सहायक प्रोफेसर
स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज एंड टीचर एजुकेशन, झज्जर
हरियाणा।

No comments:

Post a Comment

आ. अमित पाठक शाकद्वीपी

अभिनंदन हे अवध बिहारी अभिनंदन हे अवध बिहारी, मेघवर्ण पीतांबर धारी, स्वर्ण मुकुट मुक्तन की माला, दीप्त भाल है नयन विशाला, पद पंकज...