सीताराम आएंगे
सदियों बाद वनवास खतम हुआ
सीता राम अब वापसआये हैं
खुश हुए सब प्राणी प्रभु के श्री चरण पखारेंगे
दीप ज्योति से जगमग हुआ जग सारा
भक्ति की बह रही है धारा
अवध के प्राण पधारें हैं
सीता राम अब वापस आये हैं ।
विरहा की अग्नि में जलती
कितनों की सांसे थम गई
कितनों ने आस की ज्योत जगाये
कितनों की वादें टूट गई
अब आई सुखद यह बेला
प्रभु के भक्त नहीं अकेला
गली गली राम की धुन गाने वाले आये हैं
सीता राम अब वापस आये हैं ।
राम के महल अब सज रही
भक्त के मंदिर अब बन रही
प्रभु के दर्शन होंगे अब अवध में
अलौकिक दृश्य मन भाये हैं
सीता राम अब वापस आये हैं ।
Bais जनवरी इतिहास रचेगी
प्राण प्रतिष्ठा का व्यवहार दिखेगी
प्रभु अवतरित होंगे धरा पर फिर से
तन पुलकित मन हर्षाये हैं
सीता राम अब वापस आये हैं।
🌸 प्रियंका प्रियदर्शिनी🌸
राँची , झारखंड
No comments:
Post a Comment